रामनगर: छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने चलाया ऑपरेशन पिंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। पुलिस ने छात्राओं की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन पिंक चलाया। ऑपरेशन पिंक टीम ने सोमवार को दो वाहनों और एक बाइक, एक स्कूटी का चालान किया। रामनगर के कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रामनगर क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूलों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने …

रामनगर, अमृत विचार। पुलिस ने छात्राओं की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन पिंक चलाया। ऑपरेशन पिंक टीम ने सोमवार को दो वाहनों और एक बाइक, एक स्कूटी का चालान किया।

रामनगर के कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रामनगर क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूलों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए ऑपरेशन पिंक चलाया। ऑपरेशन पिंक के लिए एक टीम भी गठित की गई। यह टीम सादे पकड़ों में स्कूल के आसपास तैनात रहेगी।

टीम में महिला एसआई राजुकमारी, एसआई अनिल आर्या, कांस्टेबल बलवीर सिंह, कांस्टेबल नरेश परिहा, कांस्टेबल रविंद्र कुमार, कांस्टेबल संजय कुमारऔर कांस्टेबल हेमंत सिंह, कांस्टेबल गगन भंडारी आदि शामिल हैं। सोमवार को टीम ने दो वाहनों और एक बाइक, एक स्कूटी का चालान किया। हालांकि स्कूटी सवार दो युवक पुलिस को देखते ही स्कूटी छोड़कर भाग गए।

संबंधित समाचार