रुद्रपुर: वायु प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, जारी किए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में एयर कंट्रोल प्लान काशीपुर के संबंध में क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय प्रबन्धक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी ने किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने संयुक्त मजिस्ट्रेट …

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में एयर कंट्रोल प्लान काशीपुर के संबंध में क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय प्रबन्धक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी ने किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर को निर्देश दिए हैं कि योजनाबद्ध तरीके से कॉलेजों में कैरियर काउंसिलिंग एवं आईईसी के माध्यम से एलईडी, होर्डिंग आदि से जनता को प्रदूषण की रोकथाम हेतु जागरूक करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्याों का निरीक्षण करें कि क्या वे वायु प्रदूषण रोकने के लिए मानको के आधार पर कार्य कर रहे हैं या नहीं। इस पर सचिव विकास प्राधिकरण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आपस में समन्वय बनाते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

इसके अलावा अपशिष्ठ पदार्थों को लोग न जलाएं, वाहनो की नियमित रूप से चेकिंग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा हेतु जो भी मशीन क्रय की जानी है, उनके टेंडर शीघ्र करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह, सचिव जिला विकास प्राधिकरण, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह सहित वर्चुअल के माध्यम से मुख्य नगर आयुक्त आकांक्षा वर्मा आदि सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार