गदरपुर: जालसाजी के आरोप में विहिप नेता फोगाट गिरफ्तार
गदरपुर, अमृत विचार। श्री पुरातन शिव मंदिर व्यवस्था समिति एवं श्री शिव मंदिर रामलीला कमेटी के नाम से फर्जी कार्यकारिणी गठित करने व फर्जी रसीद बुक, लेटर हेड छपाकर पीएनबी बैंक में खाता संचालित करने के बावत फर्जी लेटर पैड देने, फर्जी रसीद बुक से चन्दा वसूली आदि का फर्जीबाड़ा करने के आरोप पर न्यायालय …
गदरपुर, अमृत विचार। श्री पुरातन शिव मंदिर व्यवस्था समिति एवं श्री शिव मंदिर रामलीला कमेटी के नाम से फर्जी कार्यकारिणी गठित करने व फर्जी रसीद बुक, लेटर हेड छपाकर पीएनबी बैंक में खाता संचालित करने के बावत फर्जी लेटर पैड देने, फर्जी रसीद बुक से चन्दा वसूली आदि का फर्जीबाड़ा करने के आरोप पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट पंजीकृत होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी द्वाारा प्रयोग में लाए दस्तावेजों को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोग देहरादून भेजा गया था। करीब छह माह बाद आज पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी विहिप नेता विनोद सिंह फोगाट को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।
यहां बता दें कि श्री पुरातन शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जय किशन अरोरा ने न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/चतुर्थ में दायर की याचिका में 156/3 के तहत आवेदन किया गया था और कहा था कि विनोद सिंह फोगाट पुत्र स्व. हरपाल सिंह निवासी सरस्वती विहार वार्ड नंबर 1 गदरपुर, सहित दो अन्य के द्वारा श्री पुरातन शिव मंदिर एवं श्री शिव मंदिर रामलीला कमेटी की फर्जी कार्यकारिणी गठित की गई। उक्त लोगों के द्वारा फर्जी लेटर हेड छपाकर दुरप्रयोग किया।
फर्जी रसीद बुक से श्री पुरातन शिव मन्दिर के नाम से चन्दा वसूली की गई। उक्त लोगों ने मंदिर कमेटी का पदाधिकारी बताते हुए स्वयं के हस्ताक्षर कर प्रबंधक पीएनबी बैंक में मंदिर बैंक खाते को बंद व उनके नाम से संचालित करने के बावत कहा गया। कहा कि विनोद कुमार फोगाट पर कई मामले दर्ज हैं। विनोद सिंह फोगाट ने पूर्व में जिलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से जालसाजी की। जिस पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है।
अन्य मामले में उस पर धारा-332, 33, 323 व 504 के तहत भी रिपोर्ट दर्ज है। एक अन्य सुनील कुमार के विरुद्ध 60 आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज है। न्यायालय ने समिति के शिकायती पत्र की गंभीरता से जांच पड़ताल के उपरांत थाना गदरपुर से जांच आख्या तलब की थी। जिसमें विनोद सिंह फोगाट व अन्य दो लोगों को दोषी मानते हुए पुलिस को धारा 156 ( 3) के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने विनोद सिंह फौगाट सहित अन्य दो लोगों के खिलाफ धारा 420, 468, 467 व 471 के तहत फरवरी 2021 में रिपोर्ट दर्ज की थी। करीब छह माह बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी विहिप नेता विनोद सिंह फोगाट को गिरफ्तार किया है।
विनोद सिंह फोगाट को गिरफ्तार किया गया है। अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जा रही है। उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में आरोपी विनोद सिंह फौगाट को पेश किया गया। मजिस्ट्रेट द्वारा जमानत याचिका रद्द की गई और 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर को उप कारागार हल्द्वानी भेज दिया गया है।
– सतीश चन्द्र कापड़ी, थानाध्यक्ष, गदरपुर
