नैनीताल: हल्द्वानी-ज्योलीकोट-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पांचवे दिन खुला, अब भी बना है खतरा
नैनीताल, अमृत विचार। हल्द्वानी-ज्योलीकोट-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे भारी मलबे के चलते पांचवे दिन भी यातायात के लिये नही खुल पाया है, आज सुबह कुछ देर के लिये मार्ग खुला औऱ फसें वाहनों को भी आगे निकाला गया, लेकिन कुछ देर बाद फिर भूस्खलन के चलते मलबा आने से मार्ग दुबारा बाधित हो गया है। अटके हुए …
नैनीताल, अमृत विचार। हल्द्वानी-ज्योलीकोट-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे भारी मलबे के चलते पांचवे दिन भी यातायात के लिये नही खुल पाया है, आज सुबह कुछ देर के लिये मार्ग खुला औऱ फसें वाहनों को भी आगे निकाला गया, लेकिन कुछ देर बाद फिर भूस्खलन के चलते मलबा आने से मार्ग दुबारा बाधित हो गया है।
अटके हुए शेष मलबे को साफ करने का काम जारी है, बताया जा रहा है की थोडे थोड़े अंतराल पर मार्ग खोला और बंद किया जाएगा और मलबा हटाने का काम किया जायेगा, हल्द्वानी-ज्योलीकोट-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे भारी मलबे के चलते अभी भी सुरक्षित नही है लिहाज़ा जनता से फ़िलहाल इस रूट पर ना जाने की अपील की गई है।
