बागेश्वर: कांग्रेस का आंदोलन जनता का ध्यान बंटाने का प्रयास – बिष्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा है कि जिपं में कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन मात्र नौटंकी है तथा वह जनता को बरगलाना चाहती है। कहा कि भाजपा संगठन जिपं अध्यक्ष के साथ है परंतु वह सदन के मामले में राजनीति नहीं चाहती है परंतु कांग्रेस इस पर राजनीति कर …

बागेश्वर, अमृत विचार। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा है कि जिपं में कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन मात्र नौटंकी है तथा वह जनता को बरगलाना चाहती है। कहा कि भाजपा संगठन जिपं अध्यक्ष के साथ है परंतु वह सदन के मामले में राजनीति नहीं चाहती है परंतु कांग्रेस इस पर राजनीति कर रही है।

वहीं जिपं अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष हरीश ऐठानी अपने कार्यकाल को देखें। पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष हरीश ऐठानी अपनी पत्नी को अध्यक्ष न बना पाने के गम को भुला नहीं पा रहे हैं तथा आंदोलन कर रहे हैं।

कहा कि विपक्षी सदस्यों को अध्यक्ष के कार्यों से दिक्कत थी तो वह अध्यक्ष या सदन के भीतर बात रखते परंतु उन्होंने आंदोलन ही किया। कहा कि उनकी बातें सदन की है तथा भाजपा चाहती है कहि इस पर सदन पर चर्चा हो परंतु कांग्रेस के पास विकास का मुददा नहीं है तो वह सड़क पर राजनीति कर रही है।

उन्होंने विपक्षी सदस्यों के आंदोलन समेत पूर्व विधायक के उपवास को नौटंकी करार दिया। जिपं  अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि वे सदन के भीतर सदस्यों की मांग को सुनने को तैयार है तीन बार उन्होंने वार्ता का प्रयास किया परंतु कांग्रेस ब्लेक मेलिंग पर उतर आई है। वाहन निलामी आरोप पर अध्यक्ष ने कहा कि वाहन की कीमत वे नहीं बल्कि तकनीकी अधिकारी करता है तथा उन्होंने इसके लिए जो समिति बनाई है वही समिति पूर्व  अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने अपने कार्यकाल में बनाई थी। उन्होंने कहा कि वे ईमानदारी से काम कर रही है तथा ईमानदारी से कार्य करती रहेंगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फस्र्वाण, जिला महामंत्री डा राजेंद्र परिहार व एडवोकेट सुरेश कांडपाल आदि उपस्थित थे।

संबंधित समाचार