हल्द्वानी: छह और सात सितंबर को आंदोलन में भाग लेंगे उपनल कर्मी
हल्द्वानी, अमृत विचार। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ के बैनर तले श्रम विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की। इस दौरान कर्मचारियों ने भावी आंदोलन की रणनीति तैयार की। कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 17 सालों से लगातार विभागों में कार्य कर रहे हैं और राज्य के विकास में योगदान दे रहे हैं। उसके …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ के बैनर तले श्रम विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की। इस दौरान कर्मचारियों ने भावी आंदोलन की रणनीति तैयार की।
कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 17 सालों से लगातार विभागों में कार्य कर रहे हैं और राज्य के विकास में योगदान दे रहे हैं। उसके बाद भी आज तक किसी भी सरकार ने न तो हमें सम्मानजनक वेतन दिया और न ही हमारे लिए कोई नियमावली बनाई। कहा कि साल 2018 में उच्च न्यायालय नैनीताल ने हम कर्मचारियों के हित में फैसले दिया था।
इस फैसले को आने के बाद हम कर्मचारियों में एक आश जगी लेकिन राज्य सरकार ने हाईकोर्ट नैनीताल के लिए गए निर्णय को लागू करने के बजाय हम कर्मचारियों के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर कर दी। कहा कि सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों में घोर आक्रोश है और अपने परिवार के साथ सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं।
कहा कि आगामी छह व सात सितंबर को आन्दोलन और कार्यबहिष्कार में पूरा सहयोग दिया जाएगा। बैठक में पंकज राणा, रमेश चंद्र शर्मा, रोहित कुमार ,दीपक कुमार ,खीम सिंह ,कृपाल चुफाल, हनुमान, निशान्त दुर्गापाल, भुवन लोशाली, अनिल पुजारी, ललित उपाध्याय, दया कृष्ण, दीप चंद्र जोशी, गणेश गोस्वामी मनोज जोशी आदि शामिल रहे।
