प्रतीक गांधी की ‘रावण लीला’ अक्टूबर में सिनेमाघरों में होगी रिलीज, सामने आया फिल्‍म का फर्स्ट लुक…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। वेब सीरीज ‘स्कैम 1992 -द हर्षद मेहता स्टोरी’ के जरिए लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता प्रतीक गांधी ने मंगलवार को घोषणा की कि बतौर मुख्य अदाकार उनकी पहली हिंदी फीचर फिल्म ‘रावण लीला (भवई)’ एक अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। https://www.instagram.com/p/CS8izqJlnRT/?utm_source=ig_web_copy_link यह फिल्म गुजरात की लोकप्रिय लोक नाट्य कला भवई की पृष्ठभूमि पर …

मुंबई। वेब सीरीज ‘स्कैम 1992 -द हर्षद मेहता स्टोरी’ के जरिए लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता प्रतीक गांधी ने मंगलवार को घोषणा की कि बतौर मुख्य अदाकार उनकी पहली हिंदी फीचर फिल्म ‘रावण लीला (भवई)’ एक अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

https://www.instagram.com/p/CS8izqJlnRT/?utm_source=ig_web_copy_link

यह फिल्म गुजरात की लोकप्रिय लोक नाट्य कला भवई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन हार्दिक गज्जर कर रहे हैं जबकि इसकी पटकथा श्रेयस अनिल लोलेकर ने लिखी है। गुजराती रंगमंच की दुनिया में चर्चित कलाकार प्रतीक ने सोशल मीडिया ऐप्प इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की।

प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “ ‘रावण लीला (भवई)’ एक अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।“ 41 वर्षीय अभिनेता फिल्म में रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। प्रतीक इससे पहले हिंदी फिल्म “लवयात्री” और “मित्रों” के अलावा “बे यार” तथा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता “रॉन्ग साइड राजू” जैसी गुजराती फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं।

संबंधित समाचार