हल्द्वानी: फोन करते रहे नहीं पहुंची 108 एम्बुलेंस, मरीज की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मरीजों को आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद ली जाती है लेकिन हकीकत में यह सेवा किस तरह से काम कर रही इसका उदाहरण हल्द्वानी में देखने को मिला। बरेली रोड में मंगलपड़ाव क्षेत्र में मंगलवार को जीवन पांडे नाम का 40 वर्षीय युवक एक प्रतिष्ठान …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मरीजों को आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद ली जाती है लेकिन हकीकत में यह सेवा किस तरह से काम कर रही इसका उदाहरण हल्द्वानी में देखने को मिला।
बरेली रोड में मंगलपड़ाव क्षेत्र में मंगलवार को जीवन पांडे नाम का 40 वर्षीय युवक एक प्रतिष्ठान पर पहुंचा।

अचानक ही उसकी तबीयत खराब हो गई और वह प्रतिष्ठान पर खड़े-खड़े गिर गया। प्रतिष्ठान स्वामी गगनदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने बेहोश हुए युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए तुरंत ही 108 पर कॉल किया लेकिन कॉल नहीं लगा। उन्होंने कई बार इस पर नंबर पर कॉल किया लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी।

कहा कि आसपास के सारे डॉक्टर्स को कहा गया लेकिन सबने पल्ला झाड़ लिया और गगनदीप से कहा कि 108 पर कॉल करें। यह आपातकाल सेवा हमारा जिम्मा नहीं है। बाद में वह किसी तरह पुलिस की मदद से एम्बुलेंस का इंतजाम कर पाए लेकिन तब तक बहुत देर हो गयई और बेहोश हुए युवक की मृत्यु हो गई।

गगनदीप का कहना है कि इसका जिम्मेदार कौन है। क्या आम इंसान के जीवन की कोई कीमत नहीं है। कहा कि हमारा सरकारी तंत्र एक बीमार व्यक्ति को समय पर अस्पताल ले जाने में भी सक्षम नहीं है। क्या पता अगर वह सही समय पर अस्पताल जाता तो उसकी जान बच जाती।

 

संबंधित समाचार