रामपुर: भतीजी को आपत्तिजनक हालत में देख चाचा ने कर दी प्रेमी की गला दबाकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सैदनगर/रामपुर, अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र में चाचा ने भतीजी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव करीब 20 किलोमीटर दूर भोट थाना क्षेत्र में बहल्ला नदी के किनारे जमीन में दबा दिया। युवक के पिता ने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। …

सैदनगर/रामपुर, अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र में चाचा ने भतीजी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव करीब 20 किलोमीटर दूर भोट थाना क्षेत्र में बहल्ला नदी के किनारे जमीन में दबा दिया। युवक के पिता ने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शक होने पर किशोरी के चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या करने और शव छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी चाचा पुलिस की गिरफ्त में है।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के बगड़खा गांव का है। गांव निवासी बबलू उम्र 24 वर्ष रक्षाबंधन के दिन से घर से लापता था। परिजनों ने अजीमनगर थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार की सुबह युवक के परिजन थाने आए और पुलिस को कुछ अहम जानकारियां दीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस पड़ोस के एक युवक सतीश को पूछताछ के लिए थाने ले आई। पुलिस की सख्ती के चलते युवक ने सारी हकीकत बता दी।

बबलू का फाइल फोटो।

उसने बताया कि भतीजी को युवक आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े हुए था। इसी बाद पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में करीब 20 किलोमीटर दूर भोट थाना क्षेत्र में बहल्ला नदी के किनारे जमीन में उसका शव दबा दिया। पुलिस पकड़े गए युवक को लेकर भोट के बहल्ला नदी के किनारे पहुंची और खेत से पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया।

मामला प्रेम प्रसंग का होने के कारण हत्या की बात सुन पुलिस के भी होश उड़ गए। आरोपी ने बताया कि उसने अपने चचेरे भाई हरपाल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। शव को बोरे में रखकर बाइक से यहां तक आने की बात भी आरोपी ने कबूल की थी। शव बरामद होने की सूचना पर एएसपी रामपुर सीओ स्वार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बगड़ख़ा निवासी प्रेम सिंह, सतीश, हरपाल, और मुतियापुरा निवासी शिवदयाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मृतक के घर रोते-बिलखते परिजन।

बबलू का किशोरी से चल रहा था प्रेम प्रसंग
अजीमनगर थाना के गांव निवासी एक युवक का पास के ही रहने वाली एक किशोरी से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी के परिजनों ने कई बार इसका विरोध भी किया था। लेकिन उसके बाद भी दोनों एक दूसरे से लगातार मिल रहे थे। सूत्रों की माने तो युवक मौका पाकर किशोरी के पास उसके घर पहुंच गया। जहां दोनों को आपत्ति जनक स्थिति में देखकर परिजनों ने युवक की हत्या कर दी। शव को कोसी नदी में गाड़ दिया था। मंगलवार को मामला उजागर होने पर गांव में अलग-अलग तरह की चर्चाए हो रही हैं।

किशोरी के भी गायब होने का शक
बता दें कि किशोरी के भी गायब होने का शक है। यह भी दबी जुवान चर्चा है कि कहीं किशोरी को भी तो नहीं मार दिया है। हालांकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है। सीओ धर्म सिंह मार्छल का कहना है कि किशोरी को रिश्तेदारी में भेज दिया है।

युवती के चाचा ने अपनी भतीजी को एक युवक के साथ घर में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसके बाद युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले में चार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। एक आरोपी गिरफ़्तार कर लिया है। -धर्म सिंह,मार्छाल,सीओ स्वार

संबंधित समाचार