उन्नाव: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया बड़ा आरोप
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के बक्खा खेड़ा स्थित राजकीय डिग्री कालेज के समीप सोमवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत …
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के बक्खा खेड़ा स्थित राजकीय डिग्री कालेज के समीप सोमवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। उसके बाद परिजनों को सूचना दी। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम पहुंचे परिजनों ने षव देख बदहवास हो गए।
सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैन नगर मोहल्ला के रहने वाले चंद्र प्रकाश 32 पुत्र सुंदर लाल मूल रूप से अचलगंज थाना क्षेत्र के चंदीखेड़ा गांव का रहने वाला था। बीते काफी दिनों से वह शहर के हाइवे स्थित हुसैन नगर चौराहे पर नया घर बनवाया था। घर कर के नीचे मिठाई की दुकान चलता था। और मकान की दूसरी मंजिल पर परिवार के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक सोमवार की शाम वह गांव के ही साथी रामबाबू के साथ गौरीगंज गांव में रहने वाले मौसा शिव नारायण के घर गया था।
वापसी मे लौटते समय रास्ते में रामबाबू को जमुका गांव के पास उतार दिया था। देर रात मौसा के घर से लौटते समय शहर के बक्खाखेड़ा गांव स्थित राजकीय महाविद्यालय के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल राम कुमार ने एम्बुलेंस उसे जिला अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड पहुंचाया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। उसके बाद बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर जानकारी दी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान चंद्र प्रकाश के रूप में की है। भाई का शव देख परिजन बिलख उठे।
हादसे के बाद चेन, अंगूठी और रुपए किए गए गायब
मृतक चंद्र प्रकाश तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। जब कि बड़ा भाई संदीप व छोटा ओम प्रकाश हैं। पति की मौत से पत्नी जय देवी बेटियों में वैष्णवी व लवली इकलौता बेटा शोभित रो-रोकर बेहाल थे। मृतक के भाई ओमप्रकाश का आरोप है कि हादसे के बाद बुलट मोटरसाइकिल डिग्री कालेज के अंदर खड़ी मिली। उसकी जेब में मात्र 23 रुपए मिले हैं। गले में सोने की चेन और अंगूठी तथा उसके पास मौजूद दुकानदारी के करीब एक लाख रुपए गायब हैं। उपनिरीक्षक हसमत अली ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
