Bihar Unlock: बिहार में धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल और कोचिंग खोलने की मिली इजाजत
पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए सरकार ने कल से सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शाॅपिंग माॅल, पार्क, उद्यान एवं धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खोलने की इजाजत दे दी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के …
पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए सरकार ने कल से सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शाॅपिंग माॅल, पार्क, उद्यान एवं धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खोलने की इजाजत दे दी है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के बाद खुद सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर बताया कि राज्य में अब सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शाॅपिंग माॅल, पार्क, उद्यान एवं धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुलेंगे। इसके साथ ही जिला प्रशासन की अनुमति से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन अपेक्षित सावधानियों के साथ आयोजित किए जा सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज, तकनीकी शिक्षण संस्थान तथा विद्यालय (पहली से बारहवीं कक्षा तक) के साथ साथ कोंचिग संस्थान भी सामान्य रूप से खुलेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, विद्यालयों द्वारा परीक्षा भी आयोजित की जा सकेंगी।
नीतीश कुमार ने बताया कि 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पूल, रेस्त्रां एवं खाने की दुकान (आंगतुकों के साथ) खुल सकेंगे लेकिन तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर सभी बिहारवासियों को कोविड अनुकूल व्यवहार के साथ सावधानी बरतना जरूरी है।
