भीमताल: छात्रवृत्ति के लिए करें आवेदन, 30 सितंबर तक खुला है राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीमताल, अमृत विचार। समाज कल्याण विभाग का छात्रवृत्ति पोर्टल 30 सितंबर तक के लिए खोल दिया गया है। सभी विद्यार्थी और शिक्षण संस्थान छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में सभी छात्रवृत्ति के आवेदनों के लिए पोर्टल में आवेदन स्वीकार किए जा रहे …

भीमताल, अमृत विचार। समाज कल्याण विभाग का छात्रवृत्ति पोर्टल 30 सितंबर तक के लिए खोल दिया गया है। सभी विद्यार्थी और शिक्षण संस्थान छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में सभी छात्रवृत्ति के आवेदनों के लिए पोर्टल में आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति आवेदनों के नए पंजीयन व नवीनीकरण और समस्त ऑनलाइन छात्रवृत्ति (पूर्वदशम व दशामोत्तर) ईबीसी (सामान्य जाति के आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना) विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों के आवेदन व सत्यापन के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarships.gov.in को 30 सितंबर तक के लिए खोल दिया गया है।

समाज कल्याण अधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारियों से अपील की है कि सभी अधिकारी स्कूलों-कॉलेजों के प्रधानाचार्यो, प्रधानाध्यापकों को छात्रवृत्ति आवेदन ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर तक भरवाने के लिए निर्देशित करें।

संबंधित समाचार