हल्द्वानी: युवकों के दो गुट भिड़े, टोकने पर दुकानों पर किया पथराव
हल्द्वानी, अमृत विचार। ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र में महर्षि स्कूल के पास अराजकतत्वों ने जमकर उपद्रव मचाया। इस दौरान युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दुकानदारों ने युवकों को टोका तो उन्होंने दुकानों में पथराव कर दिया। मौके पर मौजूद तीन लोगों को भी पीटा। खड़ी बाइक में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामला …
हल्द्वानी, अमृत विचार। ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र में महर्षि स्कूल के पास अराजकतत्वों ने जमकर उपद्रव मचाया। इस दौरान युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दुकानदारों ने युवकों को टोका तो उन्होंने दुकानों में पथराव कर दिया। मौके पर मौजूद तीन लोगों को भी पीटा। खड़ी बाइक में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीनताश रोड पर बीती शाम 10-12 युवकों के गुट आपस में भिड़ गए। दुकानदारों ने जब उन्हें टोकने और मौके से हटाने का प्रयास किया तो उन्होंने दुकानों पर ही हमला शुरू कर दिया। बिष्ट कांप्लेक्स और इसके आसपास कई दुकानों पर पथराव किया। करीब आधे घंटे तक उपद्रव मचाने के बाद युवक मौके से फरार हो गए। आरोप है कि अराजकता में एक छात्र नेता भी शामिल रहा। इसके बाद दुकानदार शिकायत लेकर टीपी नगर चौकी पहुंचे।
बताया कि उपद्रवियों ने बेकरी, पिज्जा शॉप और कांप्लेक्स में तोड़फोड़ की। उपद्रवियों के हाथ में डंडे, पत्थर और कांच की बोतलें थी, जिससे वह हमला कर रहे थे। इधर, कोतवाली में देवलचौड़ निवासी विक्रम सिंह नेगी ने तहरीर देकर छात्रनेता और अज्ञात साथियों पर मारपीट, धमकी गाली देने व बाइक तोड़ने का आरोप लगाया है।
कोतवाली पुलिस ने आरोपित छात्र नेता के खिलाफ आइपीसी की धारा 323, 504 व 427 के तहत एनसीआर दर्ज की है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी का कहना है कि तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज की गई है। घायल सौरभ के पिता ने गोविंद गैड़ा, नीरज गैड़ा, सुनील राणा, देवेंद्र बिष्ट, सूरज नेगी, निश्चय, आदित्य और आठ-दस युवकों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर डहरिया निवासी दीपा गैड़ा का आरोप है कि विक्रम नेगी उर्फ बादल, हरीश बृजवासी, राकेश शर्मा, सौरभ शर्मा समेत कुछ अन्य लोग उसके किराये के घर में घुस आए और गाली-गलौज चौकी प्रभारी एसके शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
