दिनेशपुर: हादसे में महिला की मौत, पति और बच्चा घायल
दिनेशपुर, अमृत विचार। अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति व चार वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से कार सहित फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला …
दिनेशपुर, अमृत विचार। अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति व चार वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से कार सहित फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
रामबाग निवासी निमाई राय बाइक से पत्नी जोशना राय (32 ) व चार वर्षीय पुत्र के साथ मंगलवार शाम को बाजार आया था। रात करीब नौ बजे बाजार से घर लौटते समय गांव के पास एक अज्ञात कार ने सामने से उनकी बाइक पर टक्कर मार दी।
जबरदस्त टक्कर से निमाई राय और चार वर्षीय बालक बाइक से छिटककर सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि जोशना राय के सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई थी।
विदित हो दिनेशपुर से रामबाग गांव की दूरी एक किलोमीटर है। उक्त मार्ग पर रात में ओवरलोड ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ते है। दो सप्ताह के अंदर कई दुर्घटनाओं से कई लोगों जान गवा चुके हैं। फिर भी पुलिस दुर्घटनाओं के मामले में गंभीर नहीं है।
