हल्द्वानी: असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए ई-पोर्टल होगा लॉन्च

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए ई-श्रम पोर्टल गुरुवार को लॉन्च किया जाएगा। इससे असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों का डेटा भी इकट्ठा किया जा सकेगा। असंगठित क्षेत्र में बड़ी संख्या में काम करने वाले लोग हैं, लेकिन अब तक इनका …

हल्द्वानी, अमृत विचार। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए ई-श्रम पोर्टल गुरुवार को लॉन्च किया जाएगा। इससे असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों का डेटा भी इकट्ठा किया जा सकेगा।

असंगठित क्षेत्र में बड़ी संख्या में काम करने वाले लोग हैं, लेकिन अब तक इनका सटीक डेटा सरकार के पास नहीं है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डेटा जुटाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पहल की गई है। इसके तहत श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा 26 अगस्त को ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया जाएगा।

पोर्टल के जरिए असंगठित क्षेत्र के श्रमिक आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, निर्माण श्रमिक, रिक्शा, टैक्सी चालक पंजीकरण कर सकेंगे। इन्हें सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। संगठित क्षेत्र के केवल वही श्रमिक पोर्टल में आवेदन कर सकेंगे, जिनकी उम्र 16 से 60 साल के बीच होगी।

किसी भी सीएससी से पंजीकरण किया जा सकेगा। फिलहाल अनुमान है कि उत्तराखंड में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की संख्या करीब 32 लाख है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी नैनीताल मीनाक्षी कांडपाल ने बताया कि जिले में निर्माण श्रमिकों की संख्या 38 हजार है।

संबंधित समाचार