हल्द्वानी: विज्ञान सर्टिफिकेट कोर्सों की अब ऑनलाइन होगी पढ़ाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान के सर्टिफिकेट कोर्सों के लिए विद्यार्थी अब ऑनलाइन पोर्टल और स्वयं पोर्टल के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे। अनुमान है कि इन कोर्सों को अगले एक माह में एआईसीटीई से मान्यता मिल जाएगी। यूओयू में कंप्यूटर विज्ञान व सूचना प्रौद्योगिकी विद्या शाखा के तहत सर्टिर्फिकेट इन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान के सर्टिफिकेट कोर्सों के लिए विद्यार्थी अब ऑनलाइन पोर्टल और स्वयं पोर्टल के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे। अनुमान है कि इन कोर्सों को अगले एक माह में एआईसीटीई से मान्यता मिल जाएगी।

यूओयू में कंप्यूटर विज्ञान व सूचना प्रौद्योगिकी विद्या शाखा के तहत सर्टिर्फिकेट इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, सर्टिफिकेट ई-गवर्नेंस व साइबर सिक्योरिटी कोर्स संचालित किए जाते हैं। अब इन सभी कोर्स को यूओयू छात्र-छात्राओं के लिए अपने पोर्टल पर ऑनलाइन और स्वयं पोर्टल के माध्यम से संचालित करेगा।

इसके अलावा कंप्यूटर फॉरेंसिक पाठ्यक्रम को स्वयं पोर्टल के माध्यम से मूक (मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स) के रूप में छात्रों को उपलब्ध कराया जाएगा। एमबीए, एमसीए व पर्यटन के कोर्स के दोबारा संचालन के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) में विवि द्वारा आवेदन किया गया है।

स्वीकृति मिलने पर उक्त कोर्सों को संचालित किया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को तीनपानी स्थित यूओयू के मुख्यालय के सभागार में 21वीं विद्या परिषद की बैठक हुई।

इसमें ये सभी अहम प्रस्ताव पास किए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने कहा कि सभी को आसानी से उच्च शिक्षा उपलब्ध हो सके, इसके पूरे प्रयास किये जा रहे हैं। संचालन कुलसचिव प्रो. एचएस नयाल ने किया। बैठक में विद्या परिषद के सदस्य प्रो. बीएस पठानिया, प्रो. एचपी शुक्ला, प्रो. दुर्गेश पंत, प्रो. गिरजा पांडेय, प्रो. अखिलेश कुमार नवीन, डॉ. रेनू प्रकाश, डॉ. मंजरी अग्रवाल, प्रो. डीपी सकलानी, प्रो. जेएस रावत, प्रो. एलके सिंह, प्रो. अभय सक्सेना, प्रो. आरसी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार