बिग बॉस ओटीटी से ऑउट हुए जीशान खान, जानें क्यों?
मुंबई। बिग बॉस के हर सीजन में टास्क को लेकर लड़ाई हुई हैं। कुछ ऐसा ही बिग बॉस ओटीटी के घर में भी अकसर देखने को मिलता है। लेकिन इस बार शो का एपिसोड कॉफी शॉकिंग रहा । बिग बॉस ने जीशान खान को घर से बेघर कर दिया। घर में फिजिकल वायलेंस अलाउड नहीं …
मुंबई। बिग बॉस के हर सीजन में टास्क को लेकर लड़ाई हुई हैं। कुछ ऐसा ही बिग बॉस ओटीटी के घर में भी अकसर देखने को मिलता है। लेकिन इस बार शो का एपिसोड कॉफी शॉकिंग रहा । बिग बॉस ने जीशान खान को घर से बेघर कर दिया। घर में फिजिकल वायलेंस अलाउड नहीं है। इस बात की जानकारी हर एक सदस्य को है। इसके बावजूद भी जीशान ने टास्क के दौरान प्रतीक के साथ हाथापाई की थी। घर से निकलने के बाद जीशान ने कुछ फोटो शेयर की हैं। फोटो में जीशान के हाथ और सीने पर निशान हैं।

जीशान और प्रतीक की लड़ाई के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहे हैं। जीशान के जाने से दिव्या अग्रवाल काफी दुखी हुई हैं। शो में दिव्या और जीशान बॉसलेडी और बॉसमैन थे। आपको बता दें, टास्क में जीशान ने प्रतीक को धक्का दिया था जिससे उनके चोट लग गई थी। इसी के चलते बिग बॉस ने उनको घर से निकाल दिया।

