हल्द्वानी: आप ने बांटी जलेबी, केंद्र सरकार का किया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी ने आज जलेबी बांट कर अनोखे तरह से केंद्र सरकार का विरोध किया, पार्टी के महानगर अध्यक्ष डिंपल पांडे के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जनता को जलेबी बांट कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया, महानगर अध्यक्ष डिंपल पांडे का कहना है कि केंद्र सरकार …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी ने आज जलेबी बांट कर अनोखे तरह से केंद्र सरकार का विरोध किया, पार्टी के महानगर अध्यक्ष डिंपल पांडे के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जनता को जलेबी बांट कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया, महानगर अध्यक्ष डिंपल पांडे का कहना है कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा जनता से जलेबी की तरह झूठे और टेढ़े-मेढ़े वादे करके सत्ता में आई है।

बेरोजगारी का मुद्दा, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस के बढ़ते दाम जैसे सभी विषयों पर सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। ऐसे में आम आदमी पार्टी जनता की आवाज बन कर सरकार का विरोध कर रही है और सरकार से मांग करती है कि जल्द बढ़े हुए दाम वापस लिए जाए।

पूरे देश में जो युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई थी, उस पर अमल करते हुए युवाओं को रोजगार दिया जाए, ऐसे में विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी ने जलेबी बनाकर आम जनता को खिलाई।

संबंधित समाचार