पवन सिह का नया गाना ‘आरा में दोबारा’ ने मचाया धमाल, रिलीज होते ही हुआ वायरल
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘आरा में दोबारा’ रिलीज हो गया है। पवन सिंह का नया गाना ‘आरा में दोबारा’ मां अम्मा फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है जो रिलीज के साथ ही वायरल होने लगा। इस गाने ने महज घंटे भर में एक मिलियन व्यूज के …
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘आरा में दोबारा’ रिलीज हो गया है। पवन सिंह का नया गाना ‘आरा में दोबारा’ मां अम्मा फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है जो रिलीज के साथ ही वायरल होने लगा।
इस गाने ने महज घंटे भर में एक मिलियन व्यूज के रिकॉर्ड को पार कर लिया। पवन सिंह ने यह गाना पुनिता प्रिया के साथ मिलकर गाया है, जिसका ऑडियो वर्जन आज रिलीज किया गया है। गाने को लेकर पवन सिंह ने कहा कि गाना मजेदार है, तभी लोगों को यह खूब पसंद आ रहा है।
मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे लोग इतना प्यार और आशीर्वाद देते हैं। उन्होंने कहा यह लोकगीत मेरे दिल के करीब है। बस आप सबों का प्यार और आशीर्वाद यूं ही बना रहे। गौरतलब है कि गाना ‘आरा में दोबारा’ का लिरिक्स विकी विशाल का है। म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। कोलेबरेशन अमित सिंह का है। कंसेप्ट दीपक सिंह का है।
