सीतापुर: वायरल फोटा ने खोली पुलिस के हाईटेक होने के दावों की पोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सोशल मीडिया पर फोटो या वीडियो का वायरल होना आम बात है। लेकिन कई बार इन फोटो, वीडियो के वायरल होने से कई चीजों से पर्दा उठ जाता है। ठीक ऐसी ही एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इस तस्वीर नें पुलिस के हाईटेक होने के तमाम दावों की पोल खोल दी …

सीतापुर। सोशल मीडिया पर फोटो या वीडियो का वायरल होना आम बात है। लेकिन कई बार इन फोटो, वीडियो के वायरल होने से कई चीजों से पर्दा उठ जाता है। ठीक ऐसी ही एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इस तस्वीर नें पुलिस के हाईटेक होने के तमाम दावों की पोल खोल दी है। फोटो में सड़क किनारे बैठे एक गैस वेल्डर से सिपाही अपनी कार्बाइन की वेल्डिंग कराते नज़र आ रहा है। आपको बता दें, 27 बटालियन पीएसी की ही जमीन पर इकबाल नाम के गैस वेल्डर के यहां एक कार्बाइन को ठीक कराने के लिए एक सिपाही आया था। दुकानदार मजबूर है क्योंकि वो 27 बटालियन की जमीन पर ही किराएदार बने बैठे हैं।

तस्वीर चर्चा में है और अधिकारी अभी तक चुप्पी साधे हैं। आस पड़ोस के लोगों ने ये भी बताया कि पुलिस वाले किसी न किसी काम से आते रहते हैं। कभी-कभी किसी असलहे में मरम्मत भी करवाते हैं। आपको बता दें, सीतापुर में पुलिस दिए जाने वाले असलहों का एक बड़ा सेंटर है। लेकिन इस तस्वीर ने सारी व्यवस्था और दावों को धरा का धरा रख दिया।

 

संबंधित समाचार