रामनगर: प्रवेश एवं परीक्षा से पहले टीकाकरण कराना जरूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। पीएनजी महाविद्यालय रामनगर में सितम्बर माह में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने वाली है।इसी माह स्नातक व स्नातकोत्तर अन्तिम वर्ष की परीक्षाएं भी प्रारम्भ हो जाएंगी। प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे ने कहा कि सत्र 2021-22 में प्रवेश हेतु कुमाऊं विश्वविद्यालय पोर्टल पर पंजीकरण करा चुके समस्त प्रवेशार्थी अपना वेक्सिनेशन अवश्य करा लें …

रामनगर, अमृत विचार। पीएनजी महाविद्यालय रामनगर में सितम्बर माह में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने वाली है।इसी माह स्नातक व स्नातकोत्तर अन्तिम वर्ष की परीक्षाएं भी प्रारम्भ हो जाएंगी।

प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे ने कहा कि सत्र 2021-22 में प्रवेश हेतु कुमाऊं विश्वविद्यालय पोर्टल पर पंजीकरण करा चुके समस्त प्रवेशार्थी अपना वेक्सिनेशन अवश्य करा लें साथ ही उन्होंने महाविद्यालय में अध्ययनरत समस्त कक्षाओं के विद्यार्थियों तथा परीक्षार्थियों से भी वेक्सिनेशन कराने का आह्वान किया।एक सितम्बर से महाविद्यालय विधिवत खुलने से पूर्व 18वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी प्रवेशार्थियों तथा परीक्षार्थियों को वेक्सिनेशन कराना अनिवार्य है।

महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ.जी.सी.पन्त ने बताया कि महाविद्यालय के हाल तथा गैलरी में स्थानीय प्रशासन द्वारा कोविड से बचाव एवं रोकथाम हेतु वेक्सिनेशन सेन्टर में टीकाकरण किया जा रहा है।

अतः समस्त विद्यार्थी जो सत्र 2021-22 मे बी.ए.,बी.एस.सी.,बी.कॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेना चाहते है वे पंजीकरण रसीद को दिखाकर टीकाकरण करा सकते है।समस्त परीक्षार्थियों एवं अन्य कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी परिचय पत्र,आधार कार्ड,प्रवेश शुल्क रसीद दिखाने पर टीकाकरण हेतु वरीयता दी जायेगी।

उपजिलाधिकारी रामनगर, जोनल मजिस्ट्रेट कोविड19 रामनगर एवं उनकी समस्त टीम ने विद्यार्थियों के शतप्रतिशत टीकाकरण की आशा व्यक्त की है।वेक्सिनेशन से सम्बन्धित किसी भी शंका समाधान के लिए विद्यार्थी चीफ प्रॉक्टर डॉ.जी.सी.पन्त से सम्पर्क कर सकते है।

संबंधित समाचार