स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्रा के लिए जाएंगे कोविड-19 सैंपल
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर प्रशासन ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशानुसार सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने शहर के स्कूलों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बच्चों की सैंपलिंग करने का फैसला किया है। प्रशासन ने इसके लिए रोस्टर जारी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर प्रशासन ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशानुसार सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने शहर के स्कूलों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बच्चों की सैंपलिंग करने का फैसला किया है।
प्रशासन ने इसके लिए रोस्टर जारी कर दिया है। रोस्टर के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीमें 28 अगस्त से 27 सितंबर तक अलग-अलग स्कूलों में जाकर सैंपल कलेक्ट करेंगी।
प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर की सूची तिथिवार
तिथि स्कूल/कॉलेज का नाम
28 अगस्त राजकीय इंटर कॉलेज नारायणनगर
31 अगस्त राजकीय इंटर कॉलेज कठघरिया
1 सितंबर राजकीय इंटर कॉलेज वनभूलपुरा
2 सितंबर राजकीय इंटर कॉलेज राजपुर
3 सितंबर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी
4 सितंबर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज वनभूलपुरा
6 सितंबर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवलचौड़
7 सितंबर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रेमपुर लोश्ज्ञानी
8 सितंबर राजकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौजाजाली
9 सितंबर राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुरा
11 सितंबर राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर
13 सितंबर राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जवाहरज्योति
15 सितंबर राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोरी
16 सितंबर नगर निगम इंटर कॉलेज काठगोदाम
18 सितंबर नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज काठगोदाम
20 सितंबर खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज
21 सितंबर एमबी इंटर कॉलेज
22 सितंबर महात्मा गांधी इंटर कॉलेज बरेली रोड
23 सितंबर एचएन इंटर कॉलेज
24 सितंबर ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज
25 सितंबर सिंथिया सीनियर सकेन्ड्री स्कूल छोटी मुखानी
26 सितंबर हरगोविन्द सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
27 सितंबर महर्षि विद्या मंदिर देवलचौड़
