टनकपुर: स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा महिला से छेड़छाड़ के मामले ने पकड़ा तूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। बुधवार को बनबसा से अपने पति और मां के साथ टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय में उपचार कराने आई बनबसा की एक महिला द्वारा चिकित्सालय के स्वास्थ्य कर्मचारी पर कमरे में बंद कर उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का लगाए गए आरोप अब तूल पकड़ता जा रहा है। इधर इस मामले को …

टनकपुर, अमृत विचार। बुधवार को बनबसा से अपने पति और मां के साथ टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय में उपचार कराने आई बनबसा की एक महिला द्वारा चिकित्सालय के स्वास्थ्य कर्मचारी पर कमरे में बंद कर उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का लगाए गए आरोप अब तूल पकड़ता जा रहा है।
इधर इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला कोऑर्डिनेटर दीपक चंद्र भट्ट ने पुलिस उपाधीक्षक को पत्र भेजकर दोषी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई न होने पर संगठन द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। मालूम हो कि इस मामले में बनबसा से आई महिला ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को पत्र में  कहा गया है कि वह बुधवार को अपने पति और मां के साथ अपने पेट के दर्द  को लेकर टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के लिए पहुंची।
महिला ने आरोप लगाया है कि वह अपने पति और मां के साथ टनकपुर चिकित्सालय में पेट दर्द का उपचार करने आई थी। चिकित्सालय के एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने उसे 13 व 16 कमरे में जांच के लिए भेजा। महिला ने कहा कि बुधवार को सुबह करीब 10:30 बजे जब वह कमरा नंबर 13 में गई तो वहां स्वास्थ्य कर्मचारी ने उसके पति और मां को बाहर जाने को कहा इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी ने कमरे में कुंडी लगाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया
जहां वह जोर जोर से चिल्लाई और जैसे तैसे वह अपनी जान बचाकर बाहर निकली। इधर आम आदमी पार्टी के जिला कोऑर्डिनेटर दीपक भट्ट ने इस मामले में सीओ को पत्र सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि यदि इस मामले में  स्वास्थ्य कर्मचारी को के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो उनका संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
वहीं सीओ अविनाश वर्मा ने कहा कि वह इस मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं साथ ही उन्होंने सीएमएस डा. एच एस हियांकी व अस्पताल के अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। उन्होंने कहा कि हालांकि इस मामले में महिला द्वारा टनकपुर और बनबसा में  पुलिस को कोई शिकायत  पत्र नहीं दिया है।उन्होंने कहा कि यदि जांच में सही पाया गया तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

संबंधित समाचार