हल्द्वानी: जेल परिसर में खुलेगी पुलिस चौकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्‍द्वानी, अमृत विचार। उपकारागार परिसर में पुलिस की चौकी खोली जाएगी। इसके लिए शासन ने इसकी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अब बस चौकी के लिए भूमि की तलाश शुरू हो गई है। आईजी जेल ने जल्द भूमि तलाशने के निर्देश दिए हैं। हल्द्वानी जेल परिसर में पुलिस चौकी खोलने की शुरू हो है। यहां …

हल्‍द्वानी, अमृत विचार। उपकारागार परिसर में पुलिस की चौकी खोली जाएगी। इसके लिए शासन ने इसकी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अब बस चौकी के लिए भूमि की तलाश शुरू हो गई है। आईजी जेल ने जल्द भूमि तलाशने के निर्देश दिए हैं।

हल्द्वानी जेल परिसर में पुलिस चौकी खोलने की शुरू हो है। यहां चौकी की जरूरत सिद्दत से महसूस की जा रही है। पूर्व के जेल अधीक्षकों ने भी परिसर में पुलिस चौकी की जरूरत महसूस की थी, लेकिन मामला फाइलों में कैद रहा। उपकारागार हल्द्वानी में बड़े अपराधियों के होने से असुरक्षा का खतरा बना रहता है। अपराधियों और आरोपियों का आना-जाना लगा रहने से सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। लंबे समय से चौकी खोलने की मांग ठंडे बस्ते में पड़ी थी। इस संबंध में जेल प्रशासन ने डीएम और एसएसपी से पत्राचार किया। इसके बाद जेल में चौकी खोलने पर सहमति बनी।

छह का स्टाफ होगा तैनात
हल्द्वानी। जेल परिसर में छह पुलिस कर्मियों का स्टाफ हर समय तैनात रहेगा। जेल अधीक्षक एसके सुखीजा ने बताया कि पुलिस चौकी में एक उपनिरीक्षक, एक हेड कांस्टेबल व चार कांस्टेबल की नियुक्ति की जानी है।

स्थायी पुलिस चौकी बनाने के लिए वह डीएम और एसएसपी को भी पत्र लिखा था। इस पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। अब भूमि की तलाश की जा रही है। भूमि चयन के बाद चौकी का निर्माण शुरू हो जाएगा।
-सतीश सुखीजा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक

संबंधित समाचार