मेरठ: दरोगा के मकान की छत से कूदकर वृद्ध ने की आत्महत्या, जानें क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। एक पिता ने अपनी लापता बेटी की तलाश हर जगह की, पुलिस का भी सहारा लिया। लेकिन निराशा हासिल होने पर पिता ने दारोगा के मकान की छत से कूदकर जान दे दी। पल्ल्वपुरम के एकता नगर में गुरुवार सुबह एक दरोगा के मकान की छत से कूदकर बरेली निवासी वृद्ध ने आत्महत्या कर …

मेरठ। एक पिता ने अपनी लापता बेटी की तलाश हर जगह की, पुलिस का भी सहारा लिया। लेकिन निराशा हासिल होने पर पिता ने दारोगा के मकान की छत से कूदकर जान दे दी। पल्ल्वपुरम के एकता नगर में गुरुवार सुबह एक दरोगा के मकान की छत से कूदकर बरेली निवासी वृद्ध ने आत्महत्या कर ली।

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र से एक युवती कई दिन से लापता है। लापता लड़की का पिता बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाया था। केस की जांच में दरोगा सुनील मिठालिया लगे थे। युवती के पिता को सूचना मिली कि वो बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र में है। दरोगा सुनील कुमार युवती के स्वजनों को लेकर 25 अगस्त को खानपुर पहुंचे।

लोगों ने बताया कि युवती का पता वो 26 अगस्त को बता पाएंगे। ऐसे में दरोगा बरेली जाने की बजाए अपने घर पल्लवपुरम एकतानगर चले आए। उनके साथ युवती के 60 वर्षीय पिता रामचंद्र और दो और लोग भी गए थे। वहीं से युवती के पिता ने कूद कर जान दे दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक का शव उसके परिवार वालों को दे दिया गया।

अभी तक युवती की कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस तलाश में जुटी हुई है। बुलंदशहर में भी युवती के बारे में जानकारी निकाली जा रही है।

संबंधित समाचार