टनकपुर: गौरा कन्या धन ना मिलने से छात्राओं में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। वर्ष 2017-18 में इंटर उत्तीर्ण कर चुकी छात्राओं को अभी तक गौरा कन्या धन का लाभ न मिलने से छात्राओं व अभिभावकों में रोष बढ़ता ही जा रहा है। इस संबंध में कई बार शासन प्रशासन को पत्र लिखने के बाद भी कोई कार्यवाही अभी तक नहीं हो पाई है। इधर, इस …

टनकपुर, अमृत विचार। वर्ष 2017-18 में इंटर उत्तीर्ण कर चुकी छात्राओं को अभी तक गौरा कन्या धन का लाभ न मिलने से छात्राओं व अभिभावकों में रोष बढ़ता ही जा रहा है। इस संबंध में कई बार शासन प्रशासन को पत्र लिखने के बाद भी कोई कार्यवाही अभी तक नहीं हो पाई है। इधर, इस मामले को लेकर छात्राएं टनकपुर तहसील आ पहुंची, जहां उन्होंने उपजिलाधिकारी हिमांशु कफलटिया के माध्यम से जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

शुक्रवार को जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि उन्होंने वर्ष 2017-18 में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इस दौरान उन्होंने शासन द्वारा मिलने वाले गौरा कन्या धन योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन 4 साल के बाद भी उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार शासन प्रशासन को पत्र भेजा गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिससे उन्हें व उनके अभिभावकों में रोष बढ़ता ही जा रहा है।

छात्राओं का कहना है कि जबकि इस वर्ष से पहले वह बाद में इंटर उत्तीर्ण कर चुकी छात्राओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है। उन्होंने उनकी इस न्यायोचित मांग पर शीघ्र अमल कर उन्हें इस योजना का लाभ मुहैया कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कविता पन्त, रश्मि विश्वकर्मा, मनीषा महर, हिमानी बोहरा, निशा मेहर, आंचल, सरिता धामी, निकिता महर, अनीता महर, पार्वती चौड़ाकोटी, सलोनी जोशी आदि छात्राएं मौजूद रहीं।

संबंधित समाचार