बागेश्वर: ऋण के बारे में नहीं बता पाए बैंकर्स, डीएम हुए नाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण सह जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित रोजगारपरक योजनााओं की जानकारी ली। साथ ही ऋण उपलब्ध कराने के लिए संबंधित बैंकर्स और विभागों द्वारा बैंको को …

बागेश्वर, अमृत विचार। जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण सह जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित रोजगारपरक योजनााओं की जानकारी ली। साथ ही ऋण उपलब्ध कराने के लिए संबंधित बैंकर्स और विभागों द्वारा बैंको को उपलब्ध कराए गए आवेदन पत्रों पर की गई कार्यवाही के संबंध में पूछा तो बैंकर्स जानकारी नहीं दे पाए।

जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि सरकार की पहली प्राथमिकता है कि स्वरोजगार से संबंधित ऋण के लिए जो भी आवेदन पत्र प्राप्त होते है उनका प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स से कहा कि रोजगारपरक आवेदनों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता न बरती जाय। संबंधित बैंकर्स एवं अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। दोनों को आवेदनों पर की गयी कार्यवाही के संबंध में पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। आगामी बैठक में सभी अधिकारी एवं बैंकर्स के सक्षम अधिकारी ही बैठक में उपिस्थत हों।

बैठक में जो भी अधिकारी उपस्थित होगा, उसे आवेदन पत्रों पर की गई कार्यवाही के बारे में सब कुछ पता होना चाहिए। ऐसा न होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अब कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। इसके लिए ऋण जमा अनुपात में जो धीमी प्रगति है, उसमें आगामी तीन माह में सभी बैंक तेजी लाए और लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी विकासखंडों में संबंधित अधिकारियों एवं बैंकर्स द्वारा कैंप लगाने के लिए तिथि निर्धारित की गई है। मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत ने बैंकर्स को निर्देश दिए कि स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें।

इसके लाभ के लिए तहसीलों में कैंप लगाने के लिए तिथि निर्धारित की गई। बैठक में जिला विकास अधिकारी केएनतिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ उदय शंकर, महाप्रबन्धक उद्योग जीपी दुर्गापाल, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी केएस कम्र्याल, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह सहित बैंक शाखा प्रबन्धक तथा विभागीय अधिकारी
उपस्थित थे।

संबंधित समाचार