खटीमा: सागौन के 41 फ्रेम और पिकअप पकड़ी
खटीमा, अमृत विचार। किलपुरा रेंज की टीम ने पिकअप में अवैध रूप से ले जाई जा रही सागौन की लकड़ी पकड़ने में कामयानी हासिल की है। वन विभाग ने वाहन से सागौन के 41 फ्रेम बरामद करते हुए वाहन को सीज कर दिया है। वन विभाग की टीम मामले में वाहन स्वामी का पता लगाने …
खटीमा, अमृत विचार। किलपुरा रेंज की टीम ने पिकअप में अवैध रूप से ले जाई जा रही सागौन की लकड़ी पकड़ने में कामयानी हासिल की है। वन विभाग ने वाहन से सागौन के 41 फ्रेम बरामद करते हुए वाहन को सीज कर दिया है। वन विभाग की टीम मामले में वाहन स्वामी का पता लगाने में जुटी है।
किलपुरा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जीवन चंद्र उप्रेती को मुखबिर से वाहन द्वारा अवैध लकड़ी ले जाने की सूचना मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने कंजाबाग श्रीपुर विछुवा मार्ग पर पिकअप (यूके 06 सीए 9661) को रोका। वनकर्मियों को देखते ही चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। जांच के बाद टीम ने पिकअप से सागौन के 41 फ्रेम बरामद किए। टीम ने वाहन और लकड़ी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। रेंजर उप्रेती ने कहा कि आगे की कारवाई जारी है और वाहन स्वामी का पता लगाया जा रहा है।
रेंजर उप्रेती ने संभाला किलपुरा का चार्ज
खटीमा। किलपुरा रेंज के पूर्व वन क्षेत्राधिकारी आशीष कुमार तिवारी को पिछले दिनों अवैध लकड़ी को लेकर जारी ऑडियो के वायरल होने के बाद न केवल निलंबित कर दिया गया था बल्कि रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई है। इसके बाद जीवन चंद्र उप्रेती को किलपुर का चार्ज दिया गया है। टीम में अमर सिंह, लालजी, त्रिभुवन सिंह, हरीश, रमेश आर्य शामिल रहे।
