लखनऊ: खेला करने की तैयारी में सपा, करेगा संसाधनों की कमी का उजागर
लखनऊ। समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर खेला करने की तैयारी में जुट गई है। 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पार्टी पूरे प्रदेश में खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों के संसाधनों की कमी को उजागर करेंगे। खिलाड़ी घेरा का मूल …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर खेला करने की तैयारी में जुट गई है। 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पार्टी पूरे प्रदेश में खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों के संसाधनों की कमी को उजागर करेंगे।
खिलाड़ी घेरा का मूल संदेश व उद्देश्य खिलाड़ियों की आवाज उठाना है। खिलाड़ी घेरा के मुख्य मुद्दे प्रमुख रूप से भाजपा सरकार द्वारा स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों की प्रतिभा-खोज की खामियां, खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया में अपारदर्शिता व पक्षपात, स्पोर्ट्स एकेडमियों की सीमित संख्या व अनुपलब्धता, खिलाड़ियों के लिए खेल व अभ्यास उपकरणों की कमी, स्थानीय, क्षेत्रीय व राष्ट्रीयस्तर पर प्रतियोगिताओं की अनियमितता, स्थानीय स्तर पर स्टेडियम की कमी व रखरखाव की समस्याएं, खिलाड़ियों पर मानसिक दबाव व मनोवैज्ञानिक प्रोत्साहन की कमी, खिलाड़ियों के समुचित शारीरिक विश्राम की कमी, खिलाड़ियों के मानदेय में भेदभाव, खिलाड़ियों की सामाजिक सुरक्षा की उपेक्षा व स्वास्थ्य बीमा का विषय, खिलाड़ियों के साथ लैंगिक भेदभाव व अनुचित व्यवहार, खिलाडियों पर प्रशासन-प्रबंधन का दबाव, खिलाड़ियों के आवागमन और रहने-खाने की व्यवस्था की कमियां, अंतर्राष्ट्रीय मानकों के क्रीड़ा-प्रांगणों, लोकप्रिय खेलों के आगे अन्य खेलों की उपेक्षा, प्रशिक्षकों को कम वेतन, मानदेय व दुसाध्य कार्यदशाएं आदि है।
खिलाड़ियों के साथ विभिन्न प्रकार के भेदभाव, आर्थिक पारितोषिक व वेतन की अनियमितता, वृद्ध खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों की दीन-हीन अवस्था व पेंशन की समस्या, विजेता खिलाड़ियों के प्रोत्साहन से अधिक राजनेताओं के प्रचार की समस्या है। हालांकि इस पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खिलाड़ियों से अपील की है कि प्रदेश के सभी खेलों से जुड़े स्थानीय, मंडलीय, राज्य, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अपनी-अपनी समस्याओं एवं मांगों के लिए खिलाड़ी घेरा बनाकर चर्चा करेंगे। झांसी में मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम में समाजवादी स्पोटर्स विंग के प्रभारी हसनउद्दीन सिद्दीकी भी हिस्सा लेंगे।
