बरेली: विजिलेंस टीम ने फिर खंगाला जंक्शन का आरक्षण कार्यालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर रेलवे मुख्यालय बड़ौदा हाउस से विजिलेंस की टीम गुरूवार को जंक्शन पहुंची। विजिलेंस निरीक्षक अभिषेक आनंद की टीम ने पार्सल कार्यालय और आरक्षण कार्यालय में चेकिंग की। आरक्षण कार्यालय के अंदर टीम ने काउंटरों पर जाकर जांच की। आरक्षण कार्यालय की एक महिला बुकिंग क्लर्क के काउंटर से कुछ रुपयों का …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर रेलवे मुख्यालय बड़ौदा हाउस से विजिलेंस की टीम गुरूवार को जंक्शन पहुंची। विजिलेंस निरीक्षक अभिषेक आनंद की टीम ने पार्सल कार्यालय और आरक्षण कार्यालय में चेकिंग की। आरक्षण कार्यालय के अंदर टीम ने काउंटरों पर जाकर जांच की।

आरक्षण कार्यालय की एक महिला बुकिंग क्लर्क के काउंटर से कुछ रुपयों का अंतर मिला। जबकि दूसरे पुरुष काउंटर में करीब चालीस रुपये अधिक मिले। बता दें कि जंक्शन पर पिछले एक साल से हर माहीने दो से तीन चक्कर विजिलेंस टीम लगाती है। बार-बार टीम का आना भी किसी बड़ी गड़बड़ी की तरफ इशारा कर रहा है।

निजी अकाउंट से सैकड़ों टिकट बुक करने वालों पर नजर
आईआरसीटीसी पर पर्सनल आईडी के जरिए ट्रेनों के टिकट की बुकिंग कराकर उन्हे बेचने वाले एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। इस अवैध कारोबार के बाद हो रहे नुकसान के चलते आइआरसीटीसी ने कार्रवाई का मन बना लिया है। बरेली और मुरादाबाद समेत आसपास के जिलों में सैकड़ों टिकट पर्सनल आइडी से जारी हो रहे हैं।

पूरे मामले में सक्रियता दिखाते हुए आईआरसीटीसी ने अपनी रिपोर्ट उत्तर रेलवे मुख्यालय को दी है। वहीं अब बड़ौदा आफिस ने जांच की तरफ से जांच के निर्देश दिए गए हैं। कहा जा रहा है कि आईआरसीटीसी पर करीब 1200 निजी के अकाउंट हैं। इसके अलावा बरेली के करीब 117 कैफे संचालक इसमें लिप्त हैं।

संबंधित समाचार