अगले कुछ दिन होंगे अब तक के सबसे जोखिम भरे दिन, काबुल में एक और आतंकी हमले की आशंका- अमेरिका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा दल ने राष्ट्रपति को सूचित किया है कि काबुल में एक और आतंकी हमला होने की आशंका है और अफगानिस्तान की राजधानी में हवाईअड्डे पर सुरक्षा के सर्वोच्च उपाय किए जा रहे हैं। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने बाइडन की टीम द्वारा राष्ट्रपति को …

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा दल ने राष्ट्रपति को सूचित किया है कि काबुल में एक और आतंकी हमला होने की आशंका है और अफगानिस्तान की राजधानी में हवाईअड्डे पर सुरक्षा के सर्वोच्च उपाय किए जा रहे हैं।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने बाइडन की टीम द्वारा राष्ट्रपति को दी गई जानकारी के बारे में विस्तृत विवरण साझा नहीं किया। इससे एक दिन पहले काबुल हवाईअड्डे के पास हुए हमलों में अमेरिका के 13 सैनिक मारे गए थे।

साकी ने कहा कि अफगानिस्तान से अमेरिकियों और वहां से निकलने के इच्छुक अफगानों के निकासी अभियान के अगले कुछ दिन अब तक के सबसे जोखिम भरे दिन होंगे।

संबंधित समाचार