हल्द्वानी: 31 अगस्त तक जिले में भारी बारिश के आसार
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के मैदानी व पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पर असर देखने को मिल रहा है। पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन होने से कई मार्ग बाधित हैं। मैदानी इलाकों में बारिश से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में भी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के मैदानी व पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पर असर देखने को मिल रहा है। पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन होने से कई मार्ग बाधित हैं। मैदानी इलाकों में बारिश से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में भी राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश से आसार है। नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में लोगों को बारिश से सतर्क रहने की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान के अनुसार 31 अगस्त तक जिले में भारी बारिश की संभावना है।
जिले के अधिकांश हिस्सों में सुबह से बारिश का दौर जारी रहा। मैदानी इलाकों में सुबह से यदाकदा बारिश हुई। इससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। पहाड़ी इलाकों में सुबह से कोहरा व तेज बारिश हुई। बारिश से पहाड़ी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। शनिवार को हल्द्वानी में 85 मिमी, नैनीताल में 23 मिमी व मुक्तेश्वर में 14 मिमी बारिश दर्ज हुई। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 25 और नैनीताल का अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया।
अगस्त माह में बागेश्वर में जमकर बरसा मानसून
अगस्त माह में मानसून की रफ्तार कम हो गयी है। इससे राज्य के अधिकांश जिलों में औसत से कम बारिश रिकार्ड की गयी। अगस्त माह में अब तक सबसे ज्यादा बारिश बागेश्वर में औसत से दोगुनी बारिश रिकार्ड की गयी। बागेश्वर में 553.1 मिमी बारिश दर्ज हुई है। जबकि चंपावत में सबसे कम 134 मिमी बारिश हुई।
