फर्रुखाबाद: युवक के हाथ में मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद जिले से सनसनी खेज खबर सामने आई है जहां डीजल लेकर घर जा रहे युवक के हाथ में गोली मार दी गयी। जिसके बाद उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मिघन निवासी 22 वर्षीय अंकित पुत्र रामराज सिंह डीजल लेनें गया था। वह डीजल …
फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद जिले से सनसनी खेज खबर सामने आई है जहां डीजल लेकर घर जा रहे युवक के हाथ में गोली मार दी गयी। जिसके बाद उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मिघन निवासी 22 वर्षीय अंकित पुत्र रामराज सिंह डीजल लेनें गया था। वह डीजल लेकर आया रहा था तभी उसके जटपुरा मोड़ के निकट गोली मार दी गयी।
गोली सीधे हाथ में लगी। जिससे अंकित गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शनिवार को उसे उपचार के लिये परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे। थानाध्यक्ष जसबंत सिंह नें बताया कि घटना की सूचना मिली थी। जाँच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
