बरेली: सितंबर से इज्जतनगर मंडल की अनारक्षित ट्रेनों का भी शुरू हो रहा संचालन, अब जनरल टिकट पर होगी यात्रा
बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे का इज्जतनगर मंडल अब अनारक्षित (unreserved) ट्रेनों का संचालन शुरू करने जा रहा है। सितंबर में 9 जोड़ी यानि 18 ट्रेनों संचालन किया जाएगा। इसमें से करीब तीन जोड़ी यानि छह ट्रेनों का ठहराव इज्जतनगर, बरेली सिटी समेत बरेली जंक्शन पर भी है। अनारक्षित ट्रेनों के संचालन की सूचना आते …
बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे का इज्जतनगर मंडल अब अनारक्षित (unreserved) ट्रेनों का संचालन शुरू करने जा रहा है। सितंबर में 9 जोड़ी यानि 18 ट्रेनों संचालन किया जाएगा। इसमें से करीब तीन जोड़ी यानि छह ट्रेनों का ठहराव इज्जतनगर, बरेली सिटी समेत बरेली जंक्शन पर भी है। अनारक्षित ट्रेनों के संचालन की सूचना आते ही सभी स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट घरों को भी खोलने की अनुमति जारी कर दी गई है। अब लोगों को खिड़की से ही टिकट मिलना शुरू हो जाएगा।
बरेली से होकर जाने वाली इन ट्रेनों का हुआ संचालन
इज्जतनगर मंडल की लालकुंआ से होकर कासगंज को जाने वाली ट्रेन 05370/69 का संचालन छह सितंबर से शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन लालकुंआ से सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर 12:50 पर इज्ज्तनगर, दोपहर 1:15 बजे बरेली सिटी, और दोपहर 1:44 पर बरेली जंक्शन होती हुई शाम को 4: 30 बजे कासगंज जंक्शन पर पहुंचेगी।
वहीं, यह ट्रेन वापसी में सुबह 6:10 पर चलकर सुबह 8:52 पर बरेली जंक्शन, 09:15 पर बरेली सिटी और 09:36 पर बरेली सिटी होती हुई सुबह 11:40 बजे लालकुंआ पहुंचगी। इसी तरह से मंडल ने कासगंज से लाकुंआ (05381/82) और कासगंज से बरेली सिटी (05397/98) ट्रेनों का भी संचालन किया है। यह ट्रेनें 6 सितंबर से शुरू की जा रही है।
मंडल की यह भी ट्रेनें हुई संचालित
मुरादाबाद मंडल ने बरेली से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के साथ ही साथ मुरादाबाद से काठगोदमा (05363/64), मुरादाबाद से रामनगर (05365/66) रामनगर से मुरादाबाद (05368/67), लालकुंआ से काशीपुर (05383/84), कासगंज से मथुरा (05387/88) के साथ कासगंज से फर्रुखाबाद (05389/05390), ट्रेन का भी संचालन शुरू कर करने जा रहा है। यह सभी ट्रेनें 6 और 7 सितंबर को संचालित की जाएगीं।
संचालित होने वाली ट्रेनों का शेड्यूल देखने के लिए यहां पीडीएफ देखें-file:///C:/Users/AV/Downloads/MESS%2027.08.21.pdf
