बरेली: बीएसए कार्यालय में हुई उत्तर प्रदेशीय निरीक्षण संघ की बैठक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेशीय निरीक्षण संघ ने शनिवार को बीएसए कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय निरीक्षण संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार शुक्ल ने की। उन्होंने कहा कि संघ पदोन्नति, 5400 ग्रेड पे, समूह ख की सुविधाएं, खंड शिक्षा अधिकारी को प्रवेशी पद निर्धारण कराने का प्रयास कर रहा है। …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेशीय निरीक्षण संघ ने शनिवार को बीएसए कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय निरीक्षण संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार शुक्ल ने की। उन्होंने कहा कि संघ पदोन्नति, 5400 ग्रेड पे, समूह ख की सुविधाएं, खंड शिक्षा अधिकारी को प्रवेशी पद निर्धारण कराने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए शासन स्तर पर वार्ता की जा रही है।

बैठक में बरेली की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। रमेश चन्द्रा को अध्यक्ष, भानुशंकर गंगवार को महामंत्री, कृष्ण कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष, मुकेश भारती को मीडिया प्रभारी, रचना सिंह को उपाध्यक्ष, बबिता सिंह को महिला उपाध्यक्ष बनाया गया। बरेली के जिलाध्यक्ष और महामंत्री ने सभी को आश्वासन दिया कि किसी भी समस्या के लिए जिले के सभी बीईओ संगठन को पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। संचालन बीईओ शशांक मिश्रा ने किया।

संबंधित समाचार