रुद्रपुर: शिक्षिका ने लगाया प्रधानाचार्य पर उत्पीड़न का आरोप
रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल में कार्यरत शिक्षिका ने स्कूल की प्रधानाचार्य पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसके संबंध में उन्होने पुलिस से शिकातय भी दर्ज की है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत …
रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल में कार्यरत शिक्षिका ने स्कूल की प्रधानाचार्य पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसके संबंध में उन्होने पुलिस से शिकातय भी दर्ज की है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षिका ने पुलिस से शिकायत की कि बीत दिनों विद्यालय की प्रधानाचार्य ने उनके साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया।
जब उन्होने इसका विरोध किया तो उन्होने उनके मुंह पर थूक दिया। आरोप है कि वह उनके खिलाफ छात्रो को भी भड़काती है। पीड़ित शिक्षिका की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने स्कूल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और दोनो पक्षो के बयान दर्ज किये। कोतवाल बिजेन्द्र शाह ने बताया कि दोनो शिक्षिकाओं के बीच आपसी विवाद चल रहा है। मामले के संबंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है। वही मामले में जांच भी की जा रही है।
