हल्द्वानी: दुष्कर्म के आरोपी को सात साल का कठोर कारावास
हल्द्वानी, अमृत विचार। भोटिया पड़ाव निवासी दुष्कर्म के आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट के विशेष न्यायाधीश नंदन सिंह ने सात साल की कठोर सजा सुनाने के साथ 20 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। शासकीय अधिवक्ता नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि 2017 में भोटिया पड़ाव स्थित जजी कोर्ट के पास संजय कॉलोनी निवासी दाउद …
हल्द्वानी, अमृत विचार। भोटिया पड़ाव निवासी दुष्कर्म के आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट के विशेष न्यायाधीश नंदन सिंह ने सात साल की कठोर सजा सुनाने के साथ 20 हजार का अर्थदंड भी लगाया है।
शासकीय अधिवक्ता नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि 2017 में भोटिया पड़ाव स्थित जजी कोर्ट के पास संजय कॉलोनी निवासी दाउद अली ने काठगोदाम निवासी किशोरी को ट्यूशन से घर जाते देखा।
उसे स्कूटी में घर छोड़ने की बात कह बैठा लिया, लेकिन आरोपी उसे घर ले जाने के बजाए अपने एक रिश्तेदार के खाली मकान में ले गया, जहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी का शोर सुनकर आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर युवक को दबोच लिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी के खिलाफ न्यायालय में 11 गवाह पेश किए गए। आरोपी तब से जेल में है।
