नैनीताल: ऐड फिल्म से ख्याति पाने वाले हास्य अभिनेता राजकुमार कन्नौजिया पहुंचे नैनीताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। सिने अभिनेता व कॉमेडियन राजकुमार कन्नौजिया अपनी फीचर फिल्म अंजाना इश्क की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचें हैं, इस दौरान उन्होंने कहा कि नैनीताल का पुराना समृद्ध साली इतिहास रहा है अंग्रेजो के द्वारा नैनीताल की खोज की गई इसके बावजूद भी नैनीताल अपनी लोक संस्कृति और कला के लिए प्रसिद्ध है। …

नैनीताल, अमृत विचार। सिने अभिनेता व कॉमेडियन राजकुमार कन्नौजिया अपनी फीचर फिल्म अंजाना इश्क की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचें हैं, इस दौरान उन्होंने कहा कि नैनीताल का पुराना समृद्ध साली इतिहास रहा है अंग्रेजो के द्वारा नैनीताल की खोज की गई इसके बावजूद भी नैनीताल अपनी लोक संस्कृति और कला के लिए प्रसिद्ध है।
यहां के लोगों ने आज भी अपनी संस्कृति को बचाए हुए रखा है जबकि महाराष्ट्र समेत देश के अन्य राज्य अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं और पाश्चात्य सभ्यता को ग्रहण कर रहे हैं जबकि इसके विपरीत नैनीताल वासियों ने पाश्चात्य सभ्यता को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया है यही कारण है कि आज नैनीताल में हिंग्लिश भाषा प्रभावी नहीं है और बाकी शहरों में हिंगलिश प्रचलित हो रही है।
इस दौरान राजकुमार ने बताया कि वह अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचे हैं जो रोमांटिक मूवी है जिसमें वह हास्य कलाकार के रूप में अभिनय कर रहे हैं जिसमें देश के कई जाने-माने चेहरे अभिनय करते नजर आएंगे साथ ही फिल्म में उत्तराखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी और फिल्म की शूटिंग नैनीताल और देहरादून जिलों में की जाएगी और फिल्म में मुख्य अभिनय छोड़कर अधिकांश कलाकार नैनीताल और देहरादून के ही रहेंगे।
इस दौरान राजकुमार ने कहा कि बदलते समय के साथ बॉलीवुड में अभिनय का स्तर गिर रहा है वर्तमान में बदलते दौर के साथ हिंदी भाषा अपनी पहचान खोते जा रही है और आज के समय मे हिंदी व अंग्रेजी के बजाय ज्यादातर फिल्में हिंग्लिश भाषा में बन रही हैं हालांकि इस बदलते दौर का लाभ आने वाले नए कलाकारों को मिल रहा है।
राजकुमार मिंटो फ्रेश, सेंटर फ्रेश चर्चित विज्ञापनों समेत 350 ऐड फ़िल्म कर चुके हैं, पत्रकार वार्ता कर राजकुमार ने बताया कि 24 वर्ष पूर्व जब उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया मे कदम रखा था उस समय अनुभव व अभिनय को देखकर काम मिलता था और उस समय अभिनेताओं की भाषाई पकड़ काफी मजबूत होती थी अब बदलते दौर के साथ यह सब कुछ मायने नही रखता। वर्तमान समय मे बॉलीवुड का स्तर लगातार गिरता नजर आ रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि वह जल्द ही हिंदी फीचर फिल्म फैक्ट्री, लॉक डाउन टू अनलॉक, कटिंग चाय ,लव ड्रीम्स शाय, मराठी फिल्म बड़न समेत गुजराती, स्पेनिश फिल्मों में नजर आएंगे।

संबंधित समाचार