गोरखपुर: यूनिवर्सिटी बस स्टैंड से गुम हुई 12 वर्षीय बालिका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। बिहार से गोरखपुर रहने वाले अपने चाचा से मिलने आई 12 वर्षीय बालिका यूनिवर्सिटी बस स्टैंड से गुम हो गई। जिसकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार बिहार के गोपाल गंज जिले के भोरे गांव की रहने वाली सपना कुमारी उम्र 12 वर्ष जो कि बस से गोरखपुर अपने चाचा के यहां …

गोरखपुर। बिहार से गोरखपुर रहने वाले अपने चाचा से मिलने आई 12 वर्षीय बालिका यूनिवर्सिटी बस स्टैंड से गुम हो गई। जिसकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार बिहार के गोपाल गंज जिले के भोरे गांव की रहने वाली सपना कुमारी उम्र 12 वर्ष जो कि बस से गोरखपुर अपने चाचा के यहां मिलने जा रही थी।

सपना के चाचा ने बताया कि सपना आज सुबह 6 बजे बस से निकली और सुबह लगभग 9 बजे तक यूनिवर्सिटी बस स्टैंड के पास बस से नीचे उतर गई। बस के ड्राइवर ने बताया कि वह यूनिवर्सिटी चौराहे पर बस से नीचे उतर गई थी। सपना के पास कोई मोबाइल नहीं है। सपना को बस स्टैंड पर रिसीव करने गए उनके चाचा ने बस स्टैंड पर काफी खोजबीन की, लेकिन सपना का कोई पता नहीं चल पाया। जिसकी सूचना उसके चाचा ने पुलिस को दी है।

संबंधित समाचार