बरेली: चाय के रुपये मांगने पर दुकानदार का फोड़ा सिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत बाईपास के पास दुकान में चाय पीने के बाद रुपये मांगने पर दबंगों ने दुकानदार के साथ मारपीट की। शराब के नशे में धुत दबंगों ने दुकान का सामान भी निकालकर सड़क पर फेंक दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से चाय विक्रेता का सिर भी फाड़ दिया। घायल …

बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत बाईपास के पास दुकान में चाय पीने के बाद रुपये मांगने पर दबंगों ने दुकानदार के साथ मारपीट की। शराब के नशे में धुत दबंगों ने दुकान का सामान भी निकालकर सड़क पर फेंक दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से चाय विक्रेता का सिर भी फाड़ दिया। घायल दुकानदार ने आरोपियों के खिलाफ बारादरी पुलिस को तहरीर दी है।

बारादरी क्षेत्र के संजय नगर निवासी अंकित राजपूत पीलीभीत बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल के सामने चाय की दुकान लगाता है। उसने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे उनकी दुकान पर शराब के नशे में धुत तीन युवक चाय पीने पहुंचे। चाय पीने के बाद उसने युवकों से रुपये मांगे। इस पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और दुकान का सामान निकाल कर सड़क पर फेंकना दिया।

विरोध करने पर एक युवक ने अपनी गाड़ी से धारदार हथियार व तमंचा निकाला और उसपर हमला कर दिया। इस दौरान युवक ने गुप्ती से दुकानदार का सिर फाड़ दिया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए युवक मौके से फरार हो गए।

संबंधित समाचार