लालकु्आं‍: नशे के अवैध कारोबार पर लगे रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालकुआं, अमृत विचार। बिंदुखत्ता के पश्चिमी राजीवनगर के ग्रामीणों ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहतास सागरमें ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार को बंद करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि पश्चिमी राजीवनगर बाजपुर चौराहा क्षेत्र में पिछले कुछ समय से नशे का अवैध कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। कई बार इसकी …

लालकुआं, अमृत विचार। बिंदुखत्ता के पश्चिमी राजीवनगर के ग्रामीणों ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहतास सागरमें ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार को बंद करने की मांग की।

ग्रामीणों ने कहा कि पश्चिमी राजीवनगर बाजपुर चौराहा क्षेत्र में पिछले कुछ समय से नशे का अवैध कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। कई बार इसकी शिकायत भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

नशेड़ियों के चलते बच्चियों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में समाजसेवी नंदन बोरा पीतांबर भट्ट, प्रकाश जोशी, दिगंबर पांडे, हरीश मिश्रा, महेंद्र नेगी, गिरीश, हर्ष बिष्ट, गोपाल नेगी, राजू नेगी, मूलचंद, सुनील कठायत, हरीश बिष्ट, मनोज तिवारी, योगेश पांडे ,रमेश रौतेला आदि लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार