हल्द्वानी: पत्नी मायके, पति दून, चोरों ने खंगाला घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में चोरियों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। चोरों ने एक और बंद घर को निशाना बना लिया। यहां से हजारों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस के अनुसार मानपुर पश्चिम देवलचौड़ निवासी विनोद नेगी पुत्र किशन सिंह नेगी 28 अगस्त को देहरादून गये हुए थे। जबकि उनकी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में चोरियों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। चोरों ने एक और बंद घर को निशाना बना लिया। यहां से हजारों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

पुलिस के अनुसार मानपुर पश्चिम देवलचौड़ निवासी विनोद नेगी पुत्र किशन सिंह नेगी 28 अगस्त को देहरादून गये हुए थे। जबकि उनकी पत्नी मायके चली गई। 29 अगस्त को क्षेत्र के पार्षद राजेंद्र सिंह उनके घर पर पहुंचे तो ताले टूटे देखकर हैरान रह गये। इसकी सूचना उन्होंने गृहस्वामी विनोद नेगी के साथ ही पुलिस को दी। टीपीनगर चौकी पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।

इस बीच गृहस्वामिनी भी मौके पर पहुंच गई। घर के सभी कमरों का सामान अस्तव्यस्त था। चोरों ने घर के दरवाजे के ताले के साथ ही अलमारी का लॉकर भी तोड़ा था। अलमारी में रखी करीब 20 हजार की नगदी के अलावा सोने की अंगूठी समेत 30 हजार के आभूषण गायब थे। चौकी प्रभारी सतीश शर्मा का कहना है कि चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।

संबंधित समाचार