काशीपुर: बिजली चोरी कर रहे थे तीन लोग, पकड़े गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। ऊर्जा निगम की टीम ने कुंडेश्वरी क्षेत्र में बिजली चोरी करते तीन लोगों को पकड़ा। एसडीओ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विद्युत वितरण खंड के एसडीओ शैलेन्द्र कुमार सैनी ने टीम के साथ कुंडेश्वरी क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने …

काशीपुर, अमृत विचार। ऊर्जा निगम की टीम ने कुंडेश्वरी क्षेत्र में बिजली चोरी करते तीन लोगों को पकड़ा। एसडीओ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विद्युत वितरण खंड के एसडीओ शैलेन्द्र कुमार सैनी ने टीम के साथ कुंडेश्वरी क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया।

टीम ने प्रतापपुर निवासी जसवीर सिंह, कुंडेश्वरी निवासी मंजीत सिंह तथा गजपाल सिंह को बिजली चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा। एसडीओ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार