हल्द्वानी: एसटीएच में इंटरनल असेस्मेंट परीक्षा स्थगित
हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थी और वार्ड ब्वॉय कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने एमबीबीएस की इंटरनल असेसमेंट परीक्षाएं अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी हैं। एसटीएच में 19 छात्र–छात्राएं कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके संपर्क में आने वाला एक वार्ड ब्वॉय भी कोरोना संक्रमित मिला है। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थी और वार्ड ब्वॉय कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने एमबीबीएस की इंटरनल असेसमेंट परीक्षाएं अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी हैं।
एसटीएच में 19 छात्र–छात्राएं कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके संपर्क में आने वाला एक वार्ड ब्वॉय भी कोरोना संक्रमित मिला है। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने एमबीबीएस की सभी कक्षाएं स्थगित कर दी थीं वहीं स्थानीय प्रशासन ने एसटीएच के गर्ल्स और ब्वॉयज हॉस्टल को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
साथ ही मेडिकल कॉलेज के सभी स्टाफ का कोरोना जांच कराने का फैसला किया है। इधर, कोरोना संक्रमण का असर अब एमबीबीएस की परीक्षाओं पर भी हुआ है। एमबीबीएस के इंटरनल असेस्मेंट परीक्षा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार इंटर असेस्मेंट परीक्षाएं 1 से चार सितंबर तक होने वाली थीं लेकिन विद्यार्थियों में कोरोना संक्रमण के बाद इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। अब सभी विद्यार्थियों का कोविड-19 निगेटिव होने के बाद ही ये परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी ।
एसटीएच के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि इंटरनल असेस्मेंट की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। एक से चार सितंबर तक होने वाली परीक्षाएं अब कॉलेज से कोरोना प्रकोप खत्म होने के बाद होंगी ।
