हल्द्वानी: कागजों में पहुंच रही दिव्यांग पेंशन लेकिन लोगों को नहीं मिल रहा लाभ
हल्द्वानी, अमृत विचार। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगों को आर्थिक मदद के लिए पेंशन दी जाती है। लेकिन विभाग की ओर से उन्हें अभी तक चिंहित नहीं किया गया है। कई बार विभाग के चक्कर लगाने के बाद भी आज तक उन्हें विभाग की किसी भी पेंशन का लाभ नहीं दिया जाता है। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगों को आर्थिक मदद के लिए पेंशन दी जाती है। लेकिन विभाग की ओर से उन्हें अभी तक चिंहित नहीं किया गया है। कई बार विभाग के चक्कर लगाने के बाद भी आज तक उन्हें विभाग की किसी भी पेंशन का लाभ नहीं दिया जाता है।
दिव्यांग कलयाण के अध्यक्ष शंकर लाल का कहना है कि शहर में 500 से अधिक ऐसे दिव्यांग है जिन्हें विभाग की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलता है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वह शहर के प्रत्येक दिव्यांग को चिंहित कर उन तक लाभ पहुंचा रहे है। उन्होंने अधिकारियों पर अनसुनी करने का आरोप लगाया है। समाज कल्याण के सहायक निदेशक केआर जोशी का कहना है कि विभाग की ओर से पूरी कोशिश की जाती है कि राज्य में कोई भी विभाग की पेंशन योजना से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि कई बार कैंप लगवाने के बावजूद लोग पहुंचते नहीं है, जिससे पर योजनाओं से वंचित रह जाते हैं।
शहर के दिव्यांगों को विभाग की पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। कई बार कोशिश करने के बाद भी उनकी किसी ने नहीं सुनी। वर्तमान में कई लाभार्थी इस पेंशन से वंचित रह गए हैं। – शंकर लाल, दिव्यांग कल्याण अध्यक्ष
कई सालों से बिना पेंशन के ही जीवन यापन कर रहे हैं। सरकार हमारी ओर ध्यान नहीं देती है। जब हमारे लिए सरकार की ओर से पेंशन शुरू की गई है तो उनके बाद भी हमें इसका लाभ नहीं दिया जाता है। – बीना कुमारी, बिंदुखत्ता
हमें सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलता है। कई बार कहने के बाद भी हम छूट जाते हैं। विभागीय अधिकारी हमारी सुध नहीं लेता है और न ही कहने पर हमारी सुनी जाती है। – पूजा, बमेठा बंगर
सरकार की ओर से हमारे लिए कई योजना लागू की गई है। लेकिन उनमें से हमें एक भी योजना का लाभ नहीं मिलता है। न ही विभाग से कहने पर उनकी सुनी जाती है। – हिमांशु, खड़्रगपुर
जिले लाभार्थी
पौड़ी गढ़वाल 6852
टिहरी गढ़वाल 7443
चमोली 3279
रूद्रपुर 2503
उत्तरकाशी 4169
देहरादून 11030
हरिद्वार 46029
नैनीताल 6228
अल्मोड़ा 6088
पिथौरागढ़ 3509
बागेश्वर 2447
चंपावत 3069
उधमसिंह नगर 11323
