हल्द्वानी: यहां 10 दिन से नहीं आ रहा था पानी, सड़को पर उतरे लोग
हल्द्वानी, अमृत विचार। पेयजल संकट गहराने लगा है, पिछले 10 दिनों से हल्द्वानी के वार्ड नंबर 8 कुलयालपुरा, बाल्मीकि कॉलोनी और जगदंबा नगर में पेयजल सप्लाई ठप है, बताया जा रहा है की मोटर खराब होने से पेयजल सप्लाई ठप हो गई है, आक्रोशित जनता ने आज जल संस्थान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पेयजल संकट गहराने लगा है, पिछले 10 दिनों से हल्द्वानी के वार्ड नंबर 8 कुलयालपुरा, बाल्मीकि कॉलोनी और जगदंबा नगर में पेयजल सप्लाई ठप है, बताया जा रहा है की मोटर खराब होने से पेयजल सप्लाई ठप हो गई है, आक्रोशित जनता ने आज जल संस्थान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और नवाबी रोड को जाम कर, ग्रामीणों ने कहा कि यदि पेयजल समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो वह किसी भी हद तक जाने से गुरेज नहीं करेंगे।
पेयजल किल्लत से त्रस्त आक्रोशित जनता की तस्वीरें हल्द्वानी की हैं, कुछ लोग कार से पानी ढो रहे हैं, दूसरी तरफ परेशान जनता सड़क पर खाली बर्तन रखकर जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है, एक तरफ सड़क जाम है, तो दूसरी तरफ आम जनता का प्रदर्शन चल रहा है, लोगों का आरोप है कि पिछले 10 दिनों से कुलयालपुरा, बाल्मीकि कॉलोनी और जगदंबा नगर में एक भी बूंद पानी नहीं आया, जनता करे तो क्या करे, कई बार अधिकारियों के सामने गुहार लगाई लेकिन पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हुआ, अधिकारी सही जवाब नहीं दे पा रहे लिहाजा जनता के पास सड़क जाम करने के अलावा दूसरा रास्ता नहीं है, और अब भी अगर पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह किसी भी हद तक जाने से पीछे नहीं हटेंगे।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता के मुताबिक जिन इलाकों में पेयजल किल्लत हो रही है उन जगहों में वैकल्पिक व्यवस्था के चलते टैंकरों से पेयजल सप्लाई की जा रही है, लेकिन पेयजल किल्लत होने की वजह मोटर में आई खराबी है जिसको ठीक होने में कम से कम 5 दिन का समय लग जाएगा, मोटर को ठीक करने का प्रयास जारी है और उम्मीद है कि जल्द से जल्द पेयजल सप्लाई ठीक तरीके से शुरू हो जाएगी।
