हल्द्वानी: मैराथन से होगा आजादी का अमृत महोत्सव का आगाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आजादी का अमृत महोत्सव पर जिले में 27 अक्टूबर से 28 अप्रैल 2022 तक सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए मैराथन, प्रदर्शनी, नशामुक्ति कार्यक्रम, खादी, प्रदर्शनी, निबंध प्रतियोगिता, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों पर क्विज, नुक्कड़ नाटक, पेटिंग, साइकिल रैली और स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को स्पोर्टस स्टेडियम स्थित …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आजादी का अमृत महोत्सव पर जिले में 27 अक्टूबर से 28 अप्रैल 2022 तक सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए मैराथन, प्रदर्शनी, नशामुक्ति कार्यक्रम, खादी, प्रदर्शनी, निबंध प्रतियोगिता, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों पर क्विज, नुक्कड़ नाटक, पेटिंग, साइकिल रैली और स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मंगलवार को स्पोर्टस स्टेडियम स्थित खेल कार्यालय में क्रीड़ा अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 27 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में मैराथन दौड़ (रन फॉर फन) का आयोजन किया जायेगा।

रन फॉर फन रेस में कोविड नियमों के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु वाले 50 खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट व टीकाकरण का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। बैठक में युवा कल्याण अधिकारी दीप्ति जोशी, क्रीड़ा अधिकारी बबीता बिष्ट, जानकी कार्की, खेल समन्वयक संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार