हल्द्वानी: नैनीताल में स्वरोजगार से युवाओं को जोड़ने के लिए लगेंगे संयुक्त कैंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले के रिमोट और पर्वतीय इलाकों के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जिला उद्योग केंद्र की ओर से हल्द्वानी, भीमताल व रामनगर ब्लॉकों में संयुक्त बैंक का कैंप आयोजित करने जा रहा है। इस कैंप में पहुंच कर युवाओं को विभिन्न् बैंकों से ऋण आवंटित किया जाएगा। शासन ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले के रिमोट और पर्वतीय इलाकों के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जिला उद्योग केंद्र की ओर से हल्द्वानी, भीमताल व रामनगर ब्लॉकों में संयुक्त बैंक का कैंप आयोजित करने जा रहा है। इस कैंप में पहुंच कर युवाओं को विभिन्न् बैंकों से ऋण आवंटित किया जाएगा।

शासन ने जिले में पलायन की रोकथाम और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को सभी रोजगारपरक योजनाओं का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने एक से 15 सितंबर तक बैंकों, संबंधित सरकारी विभागों और एजेंसियों को संयुक्त कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। इन कैंपों में युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी और वित्तीय मदद की जाएगी। इन कैंपों के आयोजन के बाद स्वरोजगार योजना की पुर्न सर्मीक्षा की जाएगी।

इन तिथियों पर यहां-यहां आयोजित होंगे कैंप 

तारीख               कैंप स्थल

1 सितंबर             जिला उद्योग केंद्र कार्यालय हल्द्वानी

4 सितंबर              विकास भवन भीमताल

8 सितंबर              ब्लॉक कार्यालय रामनगर

10 सितंबर            ब्लॉक कार्यालय हल्द्वानी

 

 

नैनीताल जिले के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एक से 15 सितंबर तक सरकारी विभाग व बैंकों के संयुक्त कैंप लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों में पहुंच कर युवा स्व रोजगार से जुड़ सकते हैं।

  • विपिन कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र नैनीताल

संबंधित समाचार