हल्द्वानी: दहेज में तीन लाख न मिले तो विवाहिता को निकाला
हल्द्वानी, अमृत विचार। दहेज में तीन लाख रुपए नहीं मिले तो पति और ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो मायके की शरण लेने के बाद पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि विवाह के बाद से …
हल्द्वानी, अमृत विचार। दहेज में तीन लाख रुपए नहीं मिले तो पति और ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो मायके की शरण लेने के बाद पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।
महिला का आरोप है कि विवाह के बाद से ही कनखल हरिद्वार निवासी पति देवेश पांडे, ससुर सीके पांडे, सास और ननद ने दहेज को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसे कम दहेज लाने पर ताने दिए जाते। बात-बात पर पति और ससुराली मारपीट करते थे। प्रताड़ना और उत्पीड़न से बचने के लिए विवाहिता ने मायके से एक लाख रुपए लाकर दिए, लेकिन दहेजलोभी ससुरालियों की प्रताड़ना कम नहीं हुई।
विवाहिता ने हरिद्वार पुलिस से शिकायत की पर कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला ने मायके की शरण लेकर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएसआई मंगल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
