रुद्रपुर: कोरोना की मार एक तिहाई पर आया फल बाजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। त्योहारों के समय बाजार में उछाल आना स्वाभाविक है। त्योहारों को देखते हुए व्यापारी वर्ग भी अपनी तैयारी करते है। इस बार की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में भी व्यापारियों ने अच्छी आमदनी होने की उम्मीद लगाई थी लेकिन कोरोना के चलते व्यापारियों को एक बार फिर निराशा ही हाथ लगी। जहां एक तरफ …

रुद्रपुर, अमृत विचार। त्योहारों के समय बाजार में उछाल आना स्वाभाविक है। त्योहारों को देखते हुए व्यापारी वर्ग भी अपनी तैयारी करते है। इस बार की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में भी व्यापारियों ने अच्छी आमदनी होने की उम्मीद लगाई थी लेकिन कोरोना के चलते व्यापारियों को एक बार फिर निराशा ही हाथ लगी। जहां एक तरफ श्रीकृष्ण की पूजा के लिए कपड़े, आभूषण बेचने वालों के पास गिने चुने ग्राहक देखे गए। वहीं फल व्यापारियों के बिक्री एक तिहाई पर ही सिमट गयी ।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा सामग्री और फलों की बिक्री भारी मात्रा में की जाती है। इस बार रुद्रपुर के बाजारों में दोनों ही क्षेत्रों में ग्राहकों की कमी के चलते कमाई की आस लिए व्यापरियों को मायूस होना पड़ा। फल विक्रेता अनिल सागर ने बताया कि पहले जहां तीन क्वींटल तक सेब बिक जाते थे। वहीं इस बार एक क्वींटल सेब बेचना भी मुश्किल हो गया।

उन्होंने बताया कि अमरूद की बिक्री का भी यही हाल रहा। इस बार 60 किलो अमरूद भी नहीं बेच पाऐ। केला विक्रेता संतोष ने बताया कि जन्माष्टमी पर अमूमन 15 से 16 हजार की कमाई हो जाती थी, उन्होंने बताया कि इस बार मात्र 5600 को ही केले की बिक्री हो पाई है। व्यापरियों ने बताया कि कोरोना के चलते पिछले दो सालों से नुकसान झेल रहे है ।

संबंधित समाचार